✍️ लेखक: आशुतोष मिश्रा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अन्जान आदमी पार्टी)
नई दिल्ली, 6 नवम्बर 2025 — आज दिल्ली के संविधान क्लब में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने आगामी “सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा” की रूपरेखा साझा की।
इस प्रेस वार्ता में अन्जान आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव उपेंद्र मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी इस ऐतिहासिक यात्रा में सक्रिय भागीदारी करेगी।
मिश्रा जी ने कहा —
“बागेश्वर धाम सरकार के आशीर्वाद से यह यात्रा राष्ट्र और धर्म की एकता का प्रतीक बनेगी।”
उन्होंने बताया कि अंजान आदमी पार्टी इस पदयात्रा में सनातन धर्म की रक्षा, सामाजिक एकता, और सांस्कृतिक जागरूकता के उद्देश्य से शामिल हो रही है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर छतरपुर मंदिर से प्रारंभ होने वाली पदयात्रा में सम्मिलित होंगे और वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम सरकार के आशीर्वाद से यात्रा का समापन करेंगे।

यात्रा का उद्देश्य
यह पदयात्रा सनातन धर्म की एकता, राष्ट्र चेतना और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक मानी जा रही है।
आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के नेतृत्व में यह यात्रा पूरे भारतवर्ष में धार्मिक सद्भाव, राष्ट्रीय गौरव और सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना का संदेश लेकर निकलेगी।

✍️ – आशुतोष मिश्रा
राष्ट्रीय अध्यक्ष, अन्जान आदमी पार्टी
लखनऊ हाईकोर्ट – अधिवक्ता